रतलाम। राजस्थान के मोहनलाल गोस्वामी ने शहर में आयोजित कार्यक्रम में 108 दीपक सिर पर रख नृत्य किया तो गुजरात के त्रिलोक मोदी ने भजन पेश किए। इसे सुन श्रद्धालु झूम उठे।
कब : रविवार रात तप अनुमोदना उत्सव मना। भजन निशा हुई।
कहां : रतलाम के भगतपुरी में।
क्या : आयोजन : भजन निशा रानी दख की मास क्षमण तपस्या पूरी होने पर रखी गई थी। इसमें बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। सोमवार सुबह वरघोड़ा निकलेगा। (फोटो-शुभ दशोत्तर )