वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ की बैठक आज
रतलाम| वेस्टर्नरेलवे मजदूर संघ की बैठक सोमवार दोपहर 1 बजे से डीआरएम ऑफिस स्थित ऑफिसर्स क्लब में होगी। मुख्य अतिथि संघ महामंत्री जे.जी. माहुरकर अध्यक्ष शरीफ खान पठान होंगे। मंडल मंत्री एस.सी. खटवानी अध्यक्ष जसविंदर सिंह ने बताया बैठक में मंडल जोनल के प्रमुख मुद्दों रेलवे में एफडीआई पर चर्चा होगी।