पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्टेशन पहुंचीं डीआरएम, सफाई व्यवस्था देखी

स्टेशन पहुंचीं डीआरएम, सफाई व्यवस्था देखी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम।स्टेशन और रेलवे कॉलोनियों की सफाई व्यवस्था देखने डीआरएम ल. वेंकटरमन संडे को निकली। साथ में सीनियर डीसीएम दिब्बांजन रॉय थे।वे दोपहर 2.30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंची। सूचना मिलते ही एआरओ, स्टेशन अधीक्षक भी पहुंचे। डीआरएम ने प्लेटफॉर्म 4 पर सफाई व्यवस्था देखी। शौचालय की सफाई करवाई। इसके बाद ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों की अटेंडेंस चैक की। स्टेशन पर गंदगी फैला रहे दो लोगों को पकड़कर कार्रवाई के निर्देश भी दिए। उन्होंने स्टेशन पर पदस्थ अधिकारियों के साथ मीटिंग की। शाम 5.10 बजे तक वे स्टेशन पर रहीं।

रेलवेकॉलोनियों का भी किया दौरा :स्टेशनपहुंचने से पहले डीआरएम ने डीजल शेड कॉलोनी, शिमला कॉलोनी और न्यू रेलवे कॉलोनी का दौरा भी किया। वहां सफाई व्यवस्था देखी। सूत्रों के मुताबिक डीआरएम रविवार को रेलवे स्कूल में परे महिला समाजसेवा समिति की ओर से आयोजित निबंध प्रतियोगिता में शामिल होने गई थी। वहां से फ्री होने के बाद दौरा शुरू कर दिया। इन दिनों रेलवे में सफाई के प्रति विशेष ध्यान रखा जा रहा है। ये सब अक्टूबर को विशेष सफाई अभियान चलाने की तैयारी का हिस्सा है।
डीआरएम के पहुंचने के बाद स्टेशन पर सफाई कार्य में तेजी गई।