- Hindi News
- ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, प्रकरण दर्ज
ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, प्रकरण दर्ज
रतलाम | ट्रककी टक्कर से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई। स्टेशन रोड पुलिस के अनुसार रविवार रात 8.45 बजे राजीव नगर (अलकापुरी) के चंद्रप्रकाश पिता यशवंत सिंह रावत कार (हुंडई वर्ना एमपी-43 सी-8877) से जा रहे थे। फव्वारा चौक पर ट्रक (एमएच-43 वाय -0192) के चालक ने कार को टक्कर मार दी। दुर्घटना में किसी को चोट नहीं आई। कार क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।