पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रुपए के लेन देन में युवती को तेजाब फेंकने की धमकी

रुपए के लेन-देन में युवती को तेजाब फेंकने की धमकी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रुपए के लेन-देन के विवाद में एक युवक ने एक युवती को तेजाब फेंकने की धमकी दी। युवती की रिपोर्ट पर औद्योगिक क्षेत्र थाने में प्रकरण दर्ज किया है। आरोपी फरार है। कोमलनगर निवासी पिंकी पिता राजेंद्र चंद्रावत ने पुलिस को बताया शुक्रवार शाम वह पैलेस रोड से घर जा रही थी। शक्तिनगर निवासी राजेंद्र चोरमा ने उसे सैलाना बस स्टैंड पर रोककर कहा तेरी मां से मेरे 30 हजार रुपए दिलवा दे। नहीं तो तेरे चेहरे पर तेजाब फेंक दूंगा। युवती ने मां मंगला चंद्रावत के साथ औद्योगिक क्षेत्र थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

बसकी टक्कर से बाइक सवार दंपती घायल

रतलाम. धराड़में ओवरब्रिज के पास बस की टक्कर से शनिवार सुबह बाइक सवार दंपती घायल हो गए। दोनों को गांववालों ने जिला अस्पताल भेजा। पुलिस के अनुसार मोनीतोस पिता आनंद (47) तथा उनकी प|ी उर्मिला (38) को दुर्घटना में चोट लगी। उर्मिला ने बताया टीटी ऑपरेशन के लिए पति उसे जिला अस्पताल ला रहे थे। सुबह 10.15 बजे ब्रिज के नीचे टर्न पर चालक ने बस मोड़ कर अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे हादसा हो गया।