- Hindi News
- ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, युवक गंभीर
ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मारी, युवक गंभीर
रतलाम. अज्ञातट्रक की टक्कर से एक साइकिल सवार घायल हो गया। दुर्घटना शनिवार रात 9 बजे डोसीगांव में हुई। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक भगा ले गया। घायल युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से इंदौर रैफर किया।
पुलिस के अनुसार घायल युवक जफर पिता रमजानी (24) नि. सुभाष नगर है। सिर पर चोट लगने से उसकी हालत गंभीर है। निजी फैक्टरी में काम करने के बाद वह घर लौट रहा था।