पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फिर रतलाम लौट आईं तहसीलदार अमितासिंह

फिर रतलाम लौट आईं तहसीलदार अमितासिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम. सिंहस्थके लिए संभागीय मुख्यालय भेजी गईं तहसीलदार रतलाम लौट आई हैं। उज्जैन प्रशासन ने उनकी सेवा लेने से इंकार कर दिया। कुछ दिन पूर्व सिंहस्थ कार्यों की अधिकता का हवाला देकर उज्जैन जिला प्रशासन ने रतलाम तहसीलदार मुनीशसिंह सिकरवार की पोस्टिंग वहां करने की गुजारिश की थी। संभागायुक्त रवींद्र पस्तौर के पत्र के बाद कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने सिकरवार के स्थान पर तहसीलदार अमितासिंह तोमर को उज्जैन भेजा था। उज्जैन जिला प्रशासन ने उनकी सेवा लेने से इंकार कर दिया। इसके बाद तोमर रतलाम लौट आई। डॉ. गोयल ने बताया उज्जैन से सिकरवार की डिमांड थी। उन्हें नहीं दिया जा सकता था। उनके स्थान पर तोमर को भेजा तो उज्जैन प्रशासन ने इंकार कर दिया। तोमर की सेवाएं पूर्ववत जिले में ली जा रही हैं।