पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गांव की टीम जीती तो थाना प्रभारी होंगे पुरस्कृत

गांव की टीम जीती तो थाना प्रभारी होंगे पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस आमजन में तालमेल बैठाने के उद्देश्य से प्रदेश शासन खेल प्रतियोगिता आयोजित करेगा। इसमें राज्य टीम के जीतने पर संबंधित थाना प्रभारी को सम्मानित करेंगे।

जिला खेल अधिकारी जोस चाको ने बताया विकास खंड थाना स्तरीय स्पर्धा 22 दिसबंर को थाना क्षेत्र के किसी भी ग्राम में होगी। विजेता टीम जिलास्तर पर भाग लेगी। यहां स्पर्धा 23 दिसंबर सुबह 11 बजे नेहरू स्टेडियम में होगी। प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने वाली टीम को राज्य स्तर पर भेजा जाएगा। राज्य स्तर पर प्रथम आने वाली टीम को दो लाख, द्वितीय को एक लाख तथा तृतीय को 50 हजार रुपए पुरस्कार स्वरूप देंगे। संबंधित थाना प्रभारी को भी पुरस्कृत किया जाएगा। केवल ग्रामीण भाग लेंगे। प्रमाणीकरण सरपंच करेंगे। स्पर्धा में कबड्डी, रस्साकसी, क्रिकेट, वालीबॉल, मिनी मैराथन 10 किमी दौड़ होगी। स्पर्धा नॉक आउट पद्धति से खेली जाएगी।