आओ मिल-जुलकर संवारें अपना शहर
शहर को सुंदर स्वच्छ बनाने का दायित्व सिर्फ नगर निगम का नहीं है। सांसद, विधायक, महापौर पार्षदों का भी नहीं है। यह दायित्व है शहर के हर उस व्यक्ति का, जो यहां रह रहा है। सुविधाओं का लाभ ले रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी सफाई के लिए जागरूकता लाने का काम कर रहे हैं। उनके आह्वान पर गांव से लेकर शहर तक स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। रविवार को शहर में सीएम के आह्वान पर भाजपा सफाई कर नागरिकों को स्वच्छता का संदेश देगी। सामाजिक सरोकार की इस पहल में दैनिक भास्कर भी सहभागी बनेगा।
भाजपा के स्वच्छता अभियान के बाद सुबह 10 बजे भास्कर के अनुरोध पर दो बत्ती चौराहे पर वृहद स्वच्छता मिशन विधायक चेतन्य काश्यप के नेतृत्व में शुरू होगा। महापौर शैलेंद्र डागा, नवनिर्वाचित महापौर डॉ. सुनीता यार्दे सहित नवनिर्वाचित पार्षद अन्य जनप्रतिनिधि अपने हाथों से क्षेत्र को साफ करेंगे। वे सफाई कर शहर को स्वच्छ सुंदर बनाने का संदेश नागरिकों को देंगे। उनकी इस पहल को जनता तक पहुंचाने का दायित्व भास्कर उठाएगा। भाजपा ने स्वच्छता अभियान को सार्थक रंग देने की प्लानिंग की। इसमें हर वार्ड में पार्षद कार्यकर्ता सफाई करेंगे। विधायक काश्यप जिला अस्पताल में सफाई करेंगे तो नवनिर्वाचित महापौर डॉ. यार्दे कार्यकर्ताओं क्षेत्रीय पार्षद के साथ न्यू रोड पर।
हिस्सेदारी करेंगे
जिलाइकाई नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधि वार्ड स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाएंगे। सांसद, विधायक अन्य जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ता भी इसमें हिस्सेदारी करेंगे। जनता के जुड़ाव के लिए स्वच्छता अभियान में भास्कर की भूमिका और अहम साबित होगी।
-बजरंग पुरोहित, जिलाध्यक्ष
बनेंगे सहभागी
स्वच्छभारत मप्र अभियान चलाया जा रहा है। इसमें दैनिक भास्कर की भूमिका सकारात्मक है। दो बत्ती चौराहे पर हम स्वच्छता अभियान में सहभागी बन जन-जन को स्वच्छता विकास के लिए संकल्पित करने का प्रयास करेंगे। उम्मीद है शहर का हर जिम्मेदार व्यक्ति इसमें हमारे साथ खड़ा होगा।
चेतन्यकाश्यप, विधायक (शहर)
विश्वास पर खरा उतरेंगे
जिलेमें जनता ने विकास उन्नति की आशा से भाजपा को जिम्मेदारियां सौंपी है। सालों पुराना इतिहास उलट दिया है। जनता के इसी विश्वास पर खरा उतरने के लिए भाजपा जनप्रतिनिधियों के साथ स्वच्छता अभियान चला रही है। भास्क