गर्मी के पहले करें पेयजल प्लानिंग
गर्मी के पहले पेयजल प्लानिंग कर लें नहीं तो इस बार बड़ी समस्या हो सकती है। ये मांग जिला सतर्कता एवं निगरानी समिति की बैठक में शनिवार को जनप्रतिनिधियों ने उठाई। ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने आगामी पेयजल संकट पर चिंता जताई। दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में शुरू हुई मीटिंग की अध्यक्षता सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर प्लानिंग तैयार करने के अधिकारियों को निर्देश दिए। प्रारंभ में समिति सचिव कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी दी।
सड़कोंकी भी मांग-जनप्रतिनिधियों नेगांव-गांव तक सड़क बनाने की मांग भी सांसद के समक्ष रखी। सांसद ने कहा जनसंख्या के मान से जिस योजना में सड़क आती है, उसका प्रोजेक्ट तैयार किया जाए।
हर पंचायत में जनसुनवाई
बैठकमें तय किया कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में मंगलवार को जनसुनवाई हाेगी। पंचायत भवन में ग्रामीण कर्मचारी मौजूद रहेंगे। विधायक चेतन्य काश्यप, मथुरालाल डामर, संगीता चारेल, जितेंद्र गेहलोत, जिला पंचायत अध्यक्ष निर्मला पाटीदार, समिति सदस्य ईश्वरलाल पाटीदार, क्रांति जोशी, अरुण जोशी, अभय कोठारी, मोती निनामा, कालूसिंह परिहार सभी जनपद अध्यक्ष मौजूद थे।
इनमुद्दों पर भी चर्चा
{लालपानीप्रभावित गांवों को धोलावड़ से पानी दिया जाए।
{लोगों को सहायता राशि देने में बैंक और पोस्ट ऑफिस कर्मचारी लापरवाही बरतें।
{निर्मल भारत अभियान में 6671 शौचालय बनाए। 22 पंचायतों को निर्मल ग्राम पुरस्कार दिया।