एसएमएस से तय होंगे रिश्ते
दशोरा नागर ब्राह्मण समाज युवाओं का डाटा तैयार कर रहा है। इसके बाद एसएमएस से रिश्तों की जानकारियां दी जाएंगी। समाज अध्यक्ष सुभाष भट्ट ने बताया जनवरी में समाज की पत्रिका जय हाटकेश वाणी का प्रकाशन किया जाएगा। पत्रिका में समाज के युवाओं का परिचय नि:शुल्क शामिल किया जाएगा। युवक-युवतियों की जानकारी एकत्र कर समय-समय पर मोबाइल नंबर पर रिश्तों की जानकारी एसएमएस से दी जाएगी। महामंत्री अशोक जोशी के निवास पर युवाओं की जानकारी दी जा सकती है। भट्ट ने पंडित कमल किशोर नागर द्वारा निर्माणाधीन हाटकेश्वर धाम में सहयोग की भी अपील की।