नेत्र परीक्षण शिविर आज
रतलाम. समतायुवा संघ रविवार को निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर करेगा। शिविर सुबह 8 से दोपहर 1 बजे तक समता अतिथि भवन घास बाजार पर होगा। अध्यक्ष अरविंद कटारिया सचिव प्रीतेश गादिया ने बताया सुगनीबाई भगनीराम डागा धापूबाई मोहनलाल डागा की स्मृति में शिविर हो रहा है। गुजरात के नारायण आई अस्पताल के डॉक्टर्स शिविर में इलाज करेंगे।