एक बैंच पर दो-दो परीक्षार्थी
{13 केंद्रों पर हुई 10वीं ओपन की परीक्षा
सिटीरिपोर्टर. रतलाम
मप्र राज्य ओपन बोर्ड की दसवीं की परीक्षा शनिवार से शुरू हो गई। पहले दिन गणित का पेपर हुआ। कई केंद्रों पर एक बैंच पर दो-दो विद्यार्थी बैठे थे। 13 केंद्रों पर 850 ने परीक्षा दी। 512 विद्यार्थी अनुपस्थित थे।
परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक चली। सबसे बड़ा केंद्र उमावि जवाहर विरियाखेड़ी स्कूल था। यहां 232 छात्रों के बैठने की व्यवस्था थी। 141 ने परीक्षा दी। सबसे कम विद्यार्थियों वाला केंद्र गुरु रामदास स्कूल था। यहां 31 बच्चों के बैठने की व्यवस्था थी। 11 परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षार्थियों की संख्या कम होने के बावजूद कई केंद्रों पर अलग बैठने की व्यवस्था नहीं थी। सरस्वती शिशु मंदिर काटजूनगर, उमावि जैन कन्या स्कूल, जैथ पब्लिक स्कूल में एक ही बैंच पर छात्र पास-पास बैठे थे। डीईओ जे.के. जैन ने बताया दाे टीमें निरीक्षण करती रहीं। कहीं से नकल की शिकायत नहीं आई।
प|ीअंदर पति बाहर-कई महिलाओंने भी परीक्षा दी तो पति बच्चे संभाल रहे थे। सरस्वती स्कूल स्थित केंद्र पर शंकर मीणा ने बताया प|ी लीला परीक्षा दे रही है। बच्चे को संभाल रहा हूं। काटजूनगर जैन कन्या एकेडमी के बाहर 10 माह के बच्चे को दुलारते शिवगढ़ निवासी संतोष भंवर ने बताया प|ी रेखा परीक्षा दे रही है।
जैथ पब्लिक स्कूल में एक ही बैंच पर बैठकर परीक्षा देते परीक्षार्थी।