पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस ने मांगी दावेदारों की सूची

कांग्रेस ने मांगी दावेदारों की सूची

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम. पंचायतचुनाव को लेकर कांग्रेस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला कांग्रेस ने सभी ब्लॉकों में पार्टी के विभिन्न संगठनों से जुड़े कार्यकर्ताओं से उम्मीदवारी संबंधी लिस्ट मंगाई है। जिलाध्यक्ष प्रभु राठौड़ ने बताया ब्लॉक कांग्रेस समर्थित पैनल को विजयी बनाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में लगातार अभियान चलाएगी। हर वार्ड से उम्मीदवारों की सूची जिला कांग्रेस के पास 19 दिसंबर 2014 तक अनिवार्य रूप से बुलवाई है। ब्लॉक कांग्रेस को ग्राम पंचायत में एक-एक पैनल को अधिकृत रूप से लड़वाने के लिए कहा है। जिपं के वार्डों के उम्मीदवारों के नाम मप्र कांग्रेस की सलाह पर जिला कांग्रेस तय करेगी। जपं के पैनल की घोषणा जिला कांग्रेस करेगी। समर्थित पैनल के विरुद्ध खड़े होने वाले कांग्रेसी कार्यकर्ता को पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त मानकर निष्कासित किया जाएगा।