पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जरूरत के हिसाब से करेंगे विकास

जरूरत के हिसाब से करेंगे विकास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सराहनीय पहल, विकास के लिए इसे अपनाएंगे

पहले कॉलोनी की जरूरत समझेंगे। इनकी सूची बनाकर समाधान की प्लानिंग करेंगे। इसके बाद जनता को साथ लेकर विकास की नींव रखेंगे। एक साल में इन कॉलोनियोंं को विकास के मामले में वार्ड नहीं समूचे शहर के सामने रोल मॉडल पेश करेंगे। यह संकल्प दैनिक भास्कर की पहल पर 7 और नवनिर्वाचित पार्षदों ने लिया। देश में सांसद के गांव गोद लेने की पहल को सामने रख दैनिक भास्कर ने शहर विकास का नया ताना-बाना बुनने की शुरुआत की। इसमें विकास के सूत्रधार होंगे नवनिर्वाचित पार्षद और जिम्मेदार रहवासी। हर साल पार्षदों को जनता के सहयोग से वार्ड की एक-एक कॉलोनी को विकास की सूची में शामिल किया जाएगा। इस पहल में भास्कर के साथ अब तक 12 पार्षद खड़े हो चुके हैं। उन्होंने जनता को साथ लेकर उनकी समितियां बनाकर कॉलोनी में मूलभूत सुविधाएं जुटाने का प्रण लिया है।

एकसंकल्प यह भी

वार्ड6 की निर्वाचित पार्षद सोना शर्मा शिक्षा क्षेत्र से हैं। उन्होंने वर्तमान परिषद में समय-समय पर सामाजिक सरोकार के मुद्दे उठाए। भास्कर की पहल पर कॉलोनी विकास का संकल्प लेने के बाद उन्होंने सफाई में सबसे बड़ी चुनौती साबित हो रही पॉलीथिन पर सख्ती से प्रतिबंधित करने का प्रस्ताव रखा। जिसे 6 और पार्षदों ने मंजूरी दे दी। निकट भविष्य में पॉलीथिन के उपयोग के विरोध में मोर्चा संभालने की बात भी कही।

{रहवासी संपत्ति, जल कर सहित अन्य कर की शत प्रतिशत राशि जमा कराएं।

{ वार्ड वार कर वसूली की राशि सुविधाओं की जानकारी सार्वजनिक करें। प्रारूप सालाना, अर्ध वार्षिक या त्रैमासिक हो।

{ सीवरेज वाटर सप्लाई सिस्टम में सुधार करें। जनता की भागीदारी सुनिश्चित करें।

{ इंटरनेट प्राइवेट इंजीनियर के जरिए जरूरतों को चिह्नित कर विकास कार्यों की प्लानिंग करें।

-संदीपव्यास, अध्यक्ष संभागीय उद्योग संघ

{जनता को जागरूक करें। समिति बनाकर उनकी भूमिका तय करें।

{ रोड, पानी, सफाई का बेहतर प्रबंध करें। जनप्रतिनिधियों की निधियों का शत प्रतिशत उपयोग करें।

{वार्ड या कॉलोनी की समस्या जरूरतों को पहचानें। निराकरण की योजना बनाएं।

{जनता को सवाल करने जिम्मेदारों से जवाब हासिल करने की अादत डालना चाहिए।

अरिहंतपोरवाल, सचिव संभागीय उद्योग संघ

सुविधाओं की जानकारी सार्वजनिक करें

समिति बनाकर भूमिका तय करें

भास्कर एक्सपर्