बरबड़ में प्लानिंग कर गिराया नीम का पेड़!
बरबड़ में नीम का पेड़ आग लगने से नहीं गिरा बल्कि इसे प्लानिंग के तहत उखाड़ा गया। ऐसी बात दबी जुबान से बरबड़ क्षेत्र के रहवासी कह रहे हैं।
बरबड़ में गुरुवार रात करीब 11 बजे सालों पुराना नीम का एक पेड़ जेसीबी से उखाड़ा गया। इसकी चपेट में आने से दो पोल तार टूट गए। पेड़ गिरने से बिजली लाइन टूटी। इससे दो दर्जन से ज्यादा परिवारों को 18 घंटे से ज्यादा बिजली नहीं मिली। मामले की तह में जाने पर सामने आया कि नीम का पेड़ खुद गिरने जैसा नहीं था। इसे प्लानिंग के तहत गिराया गया। ताकि कुछ लोगों को परोक्ष-अपरोक्ष रूप से फायदा हो सके।
पहलेकांट-छांट फिर आग-बरबड़ मेंसालों पुराने पेड़ की टहनियों की छंटाई पहले से चल रही थी। कुछ लोगों ने इसकी कटाई की अनुमति भी चाही थी। हरा पेड़ होने से यह संभव नहीं हो सका। बुधवार रात एकाएक पेड़ में आग लग गई और गुरुवार रात इसे गिरा दिया गया।
सवालयह भी-एक सवालयह भी सामने आया कि पेड़ खुद गिरा तो एक व्यक्ति ने बतौर पेनल्टी राशि बिजली कंपनी में क्यों जमा कराई। बिजली कंपनी के एईई डी.पी. श्रीवास्तव ने बताया बरबड़ में पेड़ गिरने से दो पाेल तार टूटे। इस पर कटाई करने वाले राजेश जाधव ने नुकसान की भरपाई की। उन्होंने 9,087 रुपए जमा कराए।