पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपरवाइजर बनने के लिए 3, 699 देंगी परीक्षा

सुपरवाइजर बनने के लिए 3, 699 देंगी परीक्षा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महिला बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर बनने के लिए रविवार को व्यापमं की परीक्षा हाेगी। इसमें 3699 महिलाएं भाग लेंगी। शहर में 11 केंद्र बनाए हैं। परीक्षा दो पारी में होगी। परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12.15 बजे तक होगी। इसमें सुपरवाइजर पद के लिए परीक्षार्थी शामिल होंगी। परीक्षा समन्वक डॉ. विक्रम दत्ता ने बताया दोपहर पाली में 2 से शाम 5.15 बजे तक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सुपरवाइजर के लिए परीक्षा देंगी। जिला महिला बाल विकास अधिकारी डॉ. सी.एल. पासी ने बताया अजा, अजजा एवं पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों को भत्ता दिया जाएगा। परीक्षा समाप्ति के बाद केंद्र से राशि दी जाएगी।