पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निर्माणाधीन पुलिया से जान का खतरा

निर्माणाधीन पुलिया से जान का खतरा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगमकार्यालय से महलवाड़ा जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण हो रहा है। सालभर में भी नाले के ऊपर पुलिया नहीं बनी। अधूरी पुलिया से हादसे की आशंका है। शुक्रवार दोपहर नाले में सांड गिर गया था। उसे निगमकर्मियों ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद निकाला। इसके बाद से नाला खुला है।

पुलिया निर्माण के लिए यहां बैरिकेडिंग भी नहीं की गई है। आसपास मवेशी भी घूमते हैं। ऐसे में पुलिया निर्माण के लिए खुले पड़े सरिये किसी रोज बड़े हादसे का कारण बन सकते हैं। सब इंजीनियर सुहास पंडित ने बताया 10 लाख की लागत से बनने वाली पुलिया का ठेका रफीक खान के पास है। आधा काम हो चुका है। सीसी भराव के लिए सरिये डाल रखे हैं। ठेकेदार से जल्द काम शुरू करवाया जाएगा। ठेकेदार से बात करने का प्रयास किया लेकिन उनका मोबाइल बंद मिला।

निर्माणाधीन पुलिया में खुले सरिये।