पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौटाला ने वर्मा को दी शिकस्त

चौटाला ने वर्मा को दी शिकस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। जिला सहकारी बैंक चुनाव में भाजपा के अशोक चौटाला ने कांग्रेस के शांतिलाल वर्मा को शिकस्त दी। उन्होंने 38 वोटों से जीत हासिल की। 12 डायरेक्टर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इस तरह जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर के सभी पदों पर भाजपा का कब्जा हो गया है। बाजना ब्लॉक से एक भी नामांकन दाखिल नहीं होने के कारण दो संचालक नहीं चुने जा सके।
संचालक के एक पद के लिए बुधवार को सैलाना रोड स्थित होटल बालाजी सेंट्रल में चुनाव हुआ।
मुकाबला भाजपा के जिला उपाध्यक्ष चौटाला (जैन) कांग्रेस पार्षद वर्मा में था। सुबह 10.30 बजे साधारण सभा हुई। दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक सदस्यों ने मतदान किया। 4.30 बजे बाद निर्वाचन अधिकारी भारतसिंह चौहान ने परिणामों की घोषणा की। चौटाला की जीत पर भाजपाइयों ने जश्न मनाया। चौटाला विधायक चेतन्य काश्यप से मिलने उनके निवास पर भी गए।
वोटिंग परिणाम की स्थिति
कुलवोट 99
वोटिंग हुई 91
भाजपा के अशोक चोटाला 64
कांग्रेस के शांतिलाल वर्मा 26
टेंडर वोट 1
जीत का अंतर 38
(जानकारी- निर्वाचन अधिकारी के अधिकारी के अनुसार)

4संचालकों का चुनाव आज-गुरुवार कोसहयोजन से 4 संचालक चुने जाएंगे। निर्वाचन अधिकारी ने बताया बैंक कार्यालय में सुबह 11.30 बजे 13 संचालकों की मीटिंग होगी। उनकी सहमति से बाजना ब्लॉक से दो संचालक चुनेंगे। दो विशेषज्ञ संचालकों का भी चयन होगा।

अध्यक्ष-उपाध्यक्ष प्रतिनिधियों का चुनाव 30 को-अध्यक्ष-उपाध्यक्ष औरप्रतिनिधियों का चुनाव 30 सितंबर को होगा। इससे पहले संचालकों को एजेंडा जारी किया जाएगा। एजेंडे पर सहमति के बाद चुनाव होगा। अपेक्स बैंक, राज्य सहकारी संघ, इफ्को, कृभको सहित अन्य समितियों के लिए सदस्यों का चुनाव भी होगा। विशेषज्ञ संचालक वोटिंग नहीं कर सकेंगे। ,

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में एकतरफा कब्जा जमाने वाली भाजपा में अब अध्यक्ष पद के लिए मंथन शुरू हो गया है। वैसे तो सभी 13 संचालक अध्यक्ष पद की कुर्सी के दावेदार हैं लेकिन पांच संचालकों में घमासान की स्थिति है। सभी अपने राजनीतिक आकाओं के भरोसे अध्यक्ष पद हथियाने के लिए जोड़-तोड़ में जुट गए हैं। जोर आजमाइश तो सभी कर रहे हैं लेकिन अंतिम फैसला भोपाल से होगा।

हार्डिया आज अाएंगे : भाजपा जिलाध्यक्ष बजरंग पुरोहित ने बताया सहकारिता चुनाव प्रभारी पूर्व मंत्री महेंद्र हार्डिया गुरुवार को रतलाम रहे हैं। वे संचालकों, जिले के सांसदों, विधायकों संगठन के पदाधिकारियों से चर्चा करेंगे। उनकी रिपोर्ट के आधार पर प्रदेश नेतृत्व अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी का नाम तय करेगा।

अध्यक्ष के प्रमुख दावेदार आधार: अशोक चौटाला- भाजपाजिला उपाध्यक्ष हैं। लोकसभा चुनाव में शहर विधानसभा प्रभारी रहे। पहली बार सहकारिता में भाग्य आजमाया। विधायक चेतन्य काश्यप के नजदीकी।

राजेंद्र सिंह लुनेरा- भाजपामें लंबे समय से सक्रिय हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर के नजदीकी माने जाते हैं।

भेरूलाल पाटीदार- भाजपा के जिला महामंत्री हैं। संगठन में सालों से सक्रिय। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ईश्वरलाल पाटीदार के नजदीकी हैं। इन्हें लेकर जावरा विधायक डॉ. राजेंद्र पांडेय की असहमति हो सकती है।

राजेश परमार- तालनपा अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य रह चुके हैं। जिला इकाई के पूर्व पदाधिकारी हैं। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत उनके विधायक बेटे जितेंद्र गेहलोत के खास माने जाते हैं।

देवेंद्र शर्मा- आरएसएस से जुड़े हैं। वर्तमान में सहकार भारती के जिला प्रमुख। सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रियता है।

(जीत के घोषणा के बाद अशोक चौटाला अन्य।)