अग्रवाल नर्सिंगहोम की सील खोली
रतलाम| अग्रवालनर्सिंगहोम की सील बुधवार को खोल दी गई। हालांकि यहां मरीजों का उपचार होगा सोनोग्राफी। पांच महीने बाद नर्सिंगहोम की सील खोलने के आदेश बुधवार को कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने जारी किए। उन्होंने स्पष्ट किया है कि यहां से अस्पताल या इससे जुड़ी गतिविधियां संचालित नहीं हो सकेंगी। बोर्ड भी नहीं लगा सकेंगे। सोनोग्राफी मशीन इससे संबंधित रूम अभी सील रहेगा। डॉ. मित्तल से संपर्क करना चाहा लेकिन उनका मोबाइल आउट ऑफ कवरेज एरिया मिला। अग्रवाल नर्सिंगहोम पर पांच माह पहले भोपाल से आई टीम ने पीसी एंड पीएनडीटी नर्सिंगहोम एक्ट में कार्रवाई की थी। यहां भ्रूण (प्लैसेंटा) मिला था। आरोप है कि डॉ. हिना अग्रवाल ने कांडरवासा की हातू पति जीवणा का गर्भपात किया था। यहां नर्सिंगहोम सोनोग्राफी मशीन का रजिस्ट्रेशन भी नहीं मिला था। डॉ. हिना डिग्री दस्तावेज नहीं दिखा सकी थीं।