मालगाड़ी के सामने आया, मौत
सुभाषनगररेलवे फाटक के पास बुधवार को एक व्यक्ति ने मुंबई की ओर से रही मालगाड़ी के सामने आकर जान दे दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पटरियों के बीच व्यक्ति को खड़ा देख ट्रेन के चालक ने हॉर्न बजाया, आसपास खड़े लोगों ने भी आवाज लगाई लेकिन वह नहीं हटा। हादसे से दो ट्रेनें लेट हो गईं।
हादसा बुधवार 9.15 बजे दिल्ली-मुंबई रेलमार्ग की डाउन लाइन पर हुआ। मृतक गोपाल भांभी (45) नि. विरियाखेड़ी है। शिनाख्त उसके भाई गंगाराम ने की। औद्योगिक क्षेत्र थाने के एएसआई रामसिंह खपेड़ ने पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया मालगाड़ी आते देख गोपाल पटरी पर खड़ा हो गया। लोगों ने आवाज लगाई, ट्रेन के ड्राइवर ने हॉर्न भी बजाया लेकिन उसने अनसुना कर दिया। कोई कुछ करता उससे पहले ही वह मालगाड़ी की चपेट में गया। उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया।
मानसिकरूप से कमजोर था- गंगारामने बताया गोपाल पुताई करता था। वह मानसिक रूप से कमजोर था और कुछ दिनों से काफी चिड़चिड़ा हो गया था। उसकी शादी नहीं हुई थी। विरियाखेड़ी में मां के साथ रहता था।
दोट्रेनें आधा घंटे लेट-हादसे केकारण मालगाड़ी करीब आधे घंटे खड़ी रही। इस कारण मुंबई की ओर से रही अवध एक्सप्रेस को सुभाषनगर रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर सिग्नल के पास और बांद्रा-उदयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को मोरवनी स्टेशन पर आधा घंटे तक रोकना पड़ा। पुलिस ने पटरी से शव हटाया तब रेल यातायात सुचारू हुआ।
पटरी से हटाकर पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भिजवाया। इनसेट-गोपाल भांभी