पांच सटोरिये गिरफ्तार
पांच सटोरिये गिरफ्तार
रतलाम | बिलपांकपुलिस ने मंगलवार रात धराड़ में दबिश देकर क्रिकेट के पांच बुकियों को गिरफ्तार किया। आरोपी 20-20 चैम्पियंस लीग में एन.के. तथा हार्बर्ड के बीच मैच का सट्टा कर रहे थे। आरोपियों को शिवपुर रोड पर स्टॉपडेम के पास प्रवीण पाटीदार के मकान से गिरफ्तार किया। मंगलवार रात 1 बजे बिलपांक थाने में आरोपी प्रवीण राव मराठा (26) नि. दीनदयाल नगर, मंगल राठौड़ (27) नि. टाटा नगर, जितेंद्र उर्फ लाला (26) नि. श्रीनगर, जितेंद्र (22) नि. जरीपाड़ा (बदनावर), प्रवीण पाटीदार (30) नि. धराड़ के खिलाफ कार्रवाई की। आरोपियों से 3,330 रुपए, 25 मोबाइल, एक-एक डीवीडी, लैपटॉप, टेबलेट, हिसाब-किताब की डायरी जब्त की।