12 घंटे काम लेना बंद करो
स्टाफकी काफी कमी है। नई भर्ती बंद है। 12 से 14 घंटे काम करना पड़ रहा है। ये बंद होना चाहिए। ये मांग अखिल भारतीय रेल सुरक्षा बल एसोसिएशन की मंडल स्तरीय मीटिंग में उठी। बुधवार सुबह 10 बजे डीआरएम कार्यालय में ऑफिसर्स क्लब में मीटिंग हुई। जोनल पदाधिकारी मानसिंह यादव मुंबई, मंडल अध्यक्ष रमेश यादव मक्सी, सचिव सतीश अग्निहोत्री, कोषाध्यक्ष केपी सिंह इंदौर अतिथि थे। बैठक में कर्मचारियों की ओर से आई समस्याओं को वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाने का निर्णय हुआ। मंडल के कई कर्मचारी मौजूद थे। मीटिंग के बाद दोपहर 1.30 बजे संगठन की ओर से वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त सचिन भालौदे को ज्ञापन दिया गया।
{ बिना जांच किए प्रत्येक शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जाए।
{ वेतन विसंगतियां दूर की जाएं।
{ मंडल में आरपीएफ कर्मचारियों के मकानों की दशा खराब है। उनकी मरम्मत रखरखाव की व्यवस्था की जाए।
{ रेल सुरक्षा बल पोस्ट रतलाम का भवन पुराना जर्जर है। नई पोस्ट बनाई जाए।
{ मंडल के कई स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल बैरक नहीं है।
{ बैरक में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था की जाना चाहिए।
{ रेलवे कॉलोनी की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए।
ये उठाई मांगें
बैठक में मौजूद आरपीएफ कर्मचारी।