सेंसेक्स 31, निफ्टी 15 अंक लुढ़के
सोने और चांदी में मंदी का रुख
उच्चतमन्यायालय के कोयला ब्लॉक आवंटन रद्द करने के फैसले पर प्रतिक्रियास्वरूप बंबई शेयर बाजार का संवेदी सूचकांक कारोबार के दौरान एक समय 215 अंक गिरने के बाद कोल इंडिया, हिन्दुस्तान यूनीलीवर और सिप्ला जैसी कंपनियों के शेयरों में अच्छा समर्थन मिलने से समाप्ति पर 31 अंक गिरकर बंद हुआ।
उच्चतम न्यायालय ने वर्ष 1993 के बाद से विभिन्न कंपनियों को आवंटित 218 में से 214 कोयला खानों का आवंटन रद्द कर दिया। कंपनियों का दावा है कि इन कोयला खानों में उनका दो लाख करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है। फैसले से इन कंपनियों को झटका लगा है। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज बढ़त में खुलने के बाद ऊंचे में 26844.70 अंक तक गया और बाद में उच्चतम न्यायालय का फैसला आने पर बिकवाली दबाव बढ़ने से 26,560.00 अंक तक लुढक गया। कारोबार समाप्ति के समय चुनींदा शेयरों में लिवाली आने से सेंसेक्स काफी कुछ नुकसान की भरपाई कर ली और अंत में पिछले दिन के मुकाबले मात्र 31 अंक यानी 0.12 प्रतिशत घटकर 26744.69 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी इसी की तरह घटबढ में 8000 अंक से नीचे उतरने के बाद 15.15 अंक यानी 0.19 प्रतिशत घटकर 8002.40 अंक पर बंद हुआ।