अनुभूति ने शिक्षाविदों का किया सम्मान
अनुभूति ने शिक्षाविदों का किया सम्मान
रतलाम| साहित्यिकसंस्था अनुभूति ने शिक्षाविद् डॉ. मुरलीधर चांदनीवाला, नागदा ग्रेसिम हायर सेकंडरी स्कूल के प्राचार्य सिरेमल सेठिया, शायर अब्दुल सलाम खोकर का सम्मान किया। अध्यक्षीय उद्बोधन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. ओमप्रकाश ऐरन ने दिया। मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के वकील रमणसिंह सोलंकी विशेष अतिथि शासकीय महाविद्यालय सैलाना के प्राचार्य डॉ. प्रकाश उपाध्याय थे। सम्मान समारोह के बाद काव्यगोष्ठी हुई। बड़ी संख्या में संस्था पदाधिकारी मौजूद थे।
चैंबरऑफ कॉमर्स की साधारण सभा
रतलाम| दिचैंबर ऑफ कॉमर्स की साधारण सभा हुई। वार्षिक आय-व्यय विवरण पेश किया। अध्यक्षीय भाषण कांतिलाल छाजेड़ ने दिया। इस दौरान सचिव कुशल गांधी सहसचिव प्रमोद पटवा सहित सदस्यों का मनोनयन किया गया। संचालन दिलीप पाटनी ने किया। आभार सचिव ने माना।