परीक्षाओं की जांच कराएं
राष्ट्रीयकृतबैंकों में पीओ लिपिक परीक्षा में फर्जी मुन्नाभाई (परीक्षार्थी) के शामिल होने के मामले उजागर हो रहे हैं। स्टेट बैंक, एसोसिएटेड स्टेट बैंक आईबीपीएस की परीक्षाओं में मुन्ना भाई के शामिल होने की पुख्ता जानकारी उजागर हुई। बावजूद पाबंदी के लिए कोई कोशिश नहीं हो सकी। दलालों स्कोरर द्वारा पीओ के लिए 20 क्लर्क के लिए 10 लाख रुपए लिए जा रहे हैं। प्रदेश में पहले ही पीएमटी घोटाला हो चुका है। परीक्षाओं में मुन्नाभाई के शामिल होने 5 साल की परीक्षाओं की जांच कराई जाए। यह मांग युवाम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एसडीएम सुनीलकुमार झा को ज्ञापन सौंपकर की। युवाम के स्टूडेंट रैली के रूप में कलेक्टोरेट पहुंचे और बैंकिंग भर्ती परीक्षाओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। वाचन आरती आचार्य ने किया। पूर्व विधायक पारस सकलेचा, धर्मेंद्र मंडवारिया, रमेश रावत, सौरभ जैन सहित कई स्टूडेंट मौजूद थे।