- Hindi News
- रात 12.30 बजे गणेश देवरी पर ट्रैक्टर बेकाबू, 3 ठेलागाड़ियों पर चढ़ा
रात 12.30 बजे गणेश देवरी पर ट्रैक्टर बेकाबू, 3 ठेलागाड़ियों पर चढ़ा
रात 12.30 बजे गणेश देवरी पर ट्रैक्टर बेकाबू, 3 ठेलागाड़ियों पर चढ़ा
रतलाम | गणेशदेवरी पर सोमवार रात 12.30 बजे एक ट्रैक्टर बेकाबू हो गया। उसकी चपेट में आने से 3 ठेलागाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। धानमंडी से ट्रैक्टर-ट्रॉली (एमपी-43 एबी-1027) चौमुखी पुल तरफ जा रही थी। गणेश देवरी पर एकाएक संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर-ट्रॉली खानपान की 3 ठेला गाड़ियों पर चढ़ गई। ठेला गाडिय़ां क्षतिग्रस्त होने से खाद्य सामग्री सड़क पर फैल गई। हादसे में किसी को चोट नहीं आई। माणकचौक पुलिस ने भीड़ हटाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ली। पुलिस मामले में तस्दीक कर रही है।