आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को चांटा मारा
बजरंगनगरमें दो युवकों ने एक आंगनवाड़ी सुपरवाइजर को चांटा जड़ दिया। स्टेशन रोड पुलिस के अनुसार वारदात सोमवार शाम 5.40 बजे की है। बजरंगनगर की ममता पति नरेंद्रसिंह चौहान (24) महिला एवं बाल विकास विभाग में सुपरवाइजर हैं। इंद्रलोकनगर आसपास की आंगनवाडिय़ों की मॉनीटरिंग का जिम्मा उनके पास है। ड्यूटी से सुपरवाइजर घर लौटीं। तभी पास के शकील डैनी इकबाल पहुंचे उसके ससुर के संबंध में पूछताछ की। इलाज पर जाने का हवाला देने पर झूठ बोलने का आरोप लगाते हुए युवकों ने चांटा जड़ दिया। जान से मारने की धमकी भी दी। आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की शिकायत पर पुलिस ने शकील इकबाल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।