पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देवर ने भेजा एसएमएस, आई तलाक की नौबत

देवर ने भेजा एसएमएस, आई तलाक की नौबत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाभी की शिकायत पर प्रकरण दर्ज, आरोपी हिरासत में

सिटीरिपोर्टर | रतलाम

देवरके भेजे एसएमएस से एक महिला की जिंदगी में तलाक की नौबत गई। भाभी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी देवर के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया।

घटना बिलपांक थानाक्षेत्र के भीलखेड़ी की है। गांव की एक महिला के मोबाइल पर 8 12 सितंबर को नजदीक के रिश्ते के देवर जगदीश पिता मोहनलाल ने एसएमएस भेजा। इसमें उसने भाभी से मोहब्बत का इजहार किया। एसएमएस महिला के पति ने देखे तो पति-प|ी में विवाद हो गया। पति ने महिला को घर में रखने से इनकार कर तलाक देने की ठान ली। रिश्तेदारों परिजन की समझाइश पर पति ने तलाक का इरादा छोड़ा। महिला ने पति के साथ बिलपांक थाने में देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। टीआई आर.सी. कोली ने बताया जगदीश के खिलाफ अश्लील मैसेज आईटी एक्ट की धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।