पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • से कृष्ण, से कंस लेकिन चरित्र अलग

से कृष्ण, से कंस लेकिन चरित्र अलग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेकृष्ण होता है तो से कंस भी। दोनों नामों के अक्षर भले ही एक हों लेकिन चरित्र अलग हैं। दोनों की राशि एक है लेकिन जीवन के परिणाम अलग। यदि हमें भगवान श्रीकृ़ष्ण जैसा बनना है तो उनके आदर्शों को जीवन में उतारो। उनकी भक्ति तभी सार्थक होगी। यह बात पं. दिनेशकृष्ण शास्त्री ने भक्तन की बावड़ी मुक्तिधाम मेंं चल रही भागवत कथा में कही। उन्होंने कहा श्राद्ध में भागवत कथा के श्रवण से कभी अकाल मृत्यु नहीं आती। युगों से जो पितृ मृत्युलोक में भटक रहे उनका कल्याण होता है। उन्होंने सोमवार को भगवान श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह की कथा सुनाई। भगवान की वेशभूषा में सजी बालिकाओं ने सभी का मन मोह लिया। भागवतजी का पूजन रामसिंह पहलवान, सुरेंद्र जायसवाल, श्रवणसिंह सिसौदिया आदि ने किया। कथा विश्राम के बाद आरती की गई।

पं. दिनेशकृष्ण।