शिक्षकों को समय पर वेतन देने की मांग
रतलाम | मप्रशिक्षक संघ की जिला शाखा ने सोमवार को विभिन्न मांगों को लेकर आदिवासी विकास विभाग सहायक आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष जगदीश उपमन्यु सचिव सर्वेशकुमार माथुर ने बताया शिक्षक अध्यापक संवर्ग को हर महीने 20 तारीख तक वेतन मिल रहा है जबकि नियत समय पर भुगतान होना चाहिए। लंबित मकान किराया भत्ता भुगतान करने, पात्र शिक्षकों को क्रमोन्नति का लाभ देेने, मावि में पदोन्नति देकर प्रधानाध्यापक पदस्थ करने सहित अनेक मांगें लंबित हैं। शिक्षकों का युक्तियुक्तकरण सही नहीं करने तथा समय पर सीआर प्रेषित नहीं करने की समस्या है। इन्हीं मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। राजेंद्र मरमट, रमेश जायसवाल, जितेंद्रसिंह चौहान, शांतिलाल गोयल आदि मौजूद रहे।