आदिवासी एकता महासभा ने ज्ञापन सौंपा
रतलाम | आदिवासीएकता महासभा ने आदिवासियों पर दायर झूठे प्रकरण वापस लेने सहित विभिन्न मांगों को लेकर एसपी कार्यालय में यातायात डीएसपी जे. के. दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। महासभा के जिलाध्यक्ष नबीनूर अंसारी ने बताया आदिवासियों ने जमीन संबंधी सैकड़ों आवेदन लंबित हैं। इनका शीघ्र निराकरण किया जाना चाहिए।
बिनाअनुमति प्रदर्शन पर प्रकरण दर्ज-स्टेशन रोडपुलिस के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव के मद्देनजर कलेक्टर डॉ. संजय गोयल ने कलेक्टोरेट एरिया में धारा 144 लागू है। ऐसे में किसी भी प्रकार के प्रदर्शन पर पाबंदी है। बावजूद आदिवासी एकता महासभा अध्यक्ष अंसारी ने 30-40 लोगों के साथ सोमवार को प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदर्शन की अनुमति मांगी थी लेकिन धारा 144 लागू होने के कारण निरस्त कर दी गई थी। कलेक्टर के आदेश के उल्लंघन पर अंसारी समर्थकों के खिलाफ धारा 188 में प्रकरण दर्ज किया। इस संबंध में अंसारी से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया।