अब मलेरिया विभाग का आस्था अभियान
मलेरिया की रोकथाम के लिए विभाग आस्था अभियान चलाएगा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में जागरूकता पर्चे बांटेगा। कॉल सेंटर भी शुरू करेगा। यह सुविधा देने वाला रतलाम प्रदेश का पहला जिला होगा।
जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद प्रजापति ने बताया अभियान के तहत मलेरिया जागरूकता के लिए पर्चे छपवाए हैं। इसमें लक्ष्ण, बचाव, उपचार आदि की जानकारी दी है। डेंगू एवं चिकनगुनिया की भी जानकारी दी है। गांव में किसी को मलेरिया होने पर ग्राम स्वास्थ्य प्रहरी दल की भी जिम्मेदारियां निर्धारित की हैं। किसी भी प्रकार की बीमारी की सूचना देने के लिए कॉल सेंटर भी किया है। यह कॉल सेंटर 24 घंटे चालू रहेगा। इसके नंबर 07412-244066, 244088,94845-28288 हैं।