पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सैलाना का डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार

सैलाना का डिस्ट्रीब्यूटर गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम। नकली आईडी बनाकर वोडाफोन की सिम जारी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को सैलाना के डिस्ट्रीब्यूटर को गिरफ्तार किया। अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
टीआई आर.सी. कोली ने बताया सैलाना में वोडाफोन के डिस्ट्रीब्यूटर मारुति टेलीकम्यूनिकेशन के संचालक दीपक पिता रमेशचंद्र गुर्जर को गिरफ्तार किया। दीपक, वोडाफोन के कर्मचारी विमलेश और दिलीप को न्यायिक दंडाधिकारी ऋतुराजसिंह चौहान के सामने पेश किया। तीनों को 27 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए।
आरोपी अभय जैन नि. कस्तूरबा नगर तथा विवेक कोचर नि. वेदव्यास कॉलोनी 15 दिसंबर तक रिमांड पर हैं। वोडाफोन के प्रवक्ता महिम मिश्रा ने बताया कंपनी ने कानूनी उल्लंघन के मामले को गंभीरता से लिया है। दोषी कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।