पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केवायसी देने पर ही मिलेगा किसान विकास पत्र

केवायसी देने पर ही मिलेगा किसान विकास पत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
{केवीपी के लिए डाक विभाग ने केवायसी किया जरूरी {आइडेंटी और पहचान-पत्र के बिना नहीं मिलेगा

सिटीरिपोर्टर. रतलाम

किसान विकास पत्र (केवीपी) के लिए केवायसी (नो यूअर कस्टमर) जरूरी कर दिया है। इसमें आइडेंटी प्रूफ के साथ फोटो पहचान पत्र जरूरी है। मुख्य डाकघरों के साथ अन्य डाकघरों में इसका वितरण शुरू हो गया है।

ग्राहकों की डिमांड के आधार पर केंद्र सरकार ने पिछले महीने से किसान विकास पत्र फिर से शुरू कर दिए हैं। पहले मुख्य डाकघर में इनका वितरण शुरू हुआ। अब सभी पोस्ट ऑफिस में ये मिलने लगे हैं। इस बार इनकी खरीदी के लिए केवाईसी को जरूरी कर दिया है। यानी इसे खरीदने के लिए एड्रेस प्रूफ, फोटो पहचान पत्र की फोटोकॉपी के साथ एक फोटो देना होगा तभी ये आपको मिलेगा। इसमें आपका नाम भी रहेगा।

इनराशि में मिलेगा पत्र

1000,5000, 10,000 एवं 50,000 रुपए

केवायसीमें ये जरूरी-{आधार कार्ड{वोटर आईडी { लाइसेंस{ पासपोर्ट

50 हजार से ऊपर के केवीपी पर पैनकार्ड

आप50 हजार से अधिक का केवायसी खरीदते हैं तो आपको केवायसी तो देना होगा, साथ ही पैनकार्ड भी देना होगा।