रतलाम। आपको क्या तकलीफें हैं। कौन-सी सुविधा मिल रही है और कौन-सी नहीं। क्या जरूरतें हैं। मुझे बताओ, मैं आपकी हर तकलीफ दूर कराऊंगा। ये आश्वासन सांसद दिलीपसिंह भूरिया ने शनिवार को उद्योगपतियों को दिया। वे दोपहर 12 बजे इंडस्ट्रीयल एरिया पहुंचे। उन्होंने ए, बी, सी सेक्टर का दौरा किया और उद्योगपतियों से चर्चा की। सालों बाद कोई सांसद इंडस्ट्रीयल एरिया में आया था। उन्होंने उद्योगपतियों की समस्या सुनने के बाद उद्योग आयुक्त वी.एल. कांताराव से फोन पर चर्चा की और रतलाम आने का निमंत्रण दिया।
तीसरे शनिवार को चर्चा : सांसद अब महीने के हर तीसरे शनिवार को उद्योगपतियों से चर्चा करेंगे। उन्होंने बताया शहर में एमएसएमई उद्योगों की अपार संभावना है। इस संबंध में केंद्रीय उद्योग मंत्री कलराज मिश्र से चर्चा की जाएगी। उद्योगपति समस्या सीधे मुझे बता सकते हैं। मैं हल करने का प्रयास करूंगा। संभागीय उद्योग संघ अध्यक्ष संदीप व्यास, उपाध्यक्ष संस्कार कोठारी, सचिव अरिहंत पोरवाल, पंकज पटवा, स्वतंत्र पाटनी, विवेक कपूर, हरजीतसिंह चावला, मनीष सुरेका, कैलाश निनामा, बाबूलाल गरवाल सहित उद्योगपति मौजूद थे।
आरएनएनपर होगा काम -रतलाम-नागदा-नीमच कोमिलाकर इन्वेस्टमेंट जोन बनाना है। इसको लेकर संबंधित क्षेत्र के सांसदों से चर्चा चल रही है ताकि यहां लघु उद्योगाें को बढ़ावा दिया जा सके।
निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की जानकारी ली : सांसद सी सेक्टर पहुंचे और एक बिजली पोल को हाथ से हिलाकर देखा और पूछा इसका बेसमेंट तो सही है। उन्होंने इंडस्ट्रीज एरिये में बनी सीमेंट-कांक्रीट सड़क की गुणवत्ता की जानकारी भी ली। कहा काम में गुणवत्ता हो तो मुझे बताएं, मैं संबंधित विभाग से बात करूंगा।
ये देखा
- इंडस्ट्रीयलएरिया ए, बी, सी सेक्टर की सड़कें।
- बिजली सप्लाई व्यवस्था।
-स्ट्रीट लाइट पोल।
- उद्योग भवन।
- औद्योगिक क्षेत्र में लगी यूनिटें।
सालों बाद सांसद पहुंचे इंडस्ट्रीयल एरिया, उद्योगपतियों से पूछी समस्या, निराकरण का आश्वासन मुलाकात ।
(सी-सेक्टर में उद्योगपतियों से जानकारी लेते सांसद। )