वैट रिटर्न पर बात आज
रतलाम. करसलाहकार परिषद की बैठक रविवार को न्यू रोड स्थित होटल बालाजी पैलेस में सुबह 10 बजे होगी। इसमें वैट रिटर्न पर बात की जाएगी। देरी से अपलोड करने या करने पर लगाई जाने वाली पेनल्टी नए संशोधन पर चर्चा होगी। सचिव राकेश भटेवरा ने बताया ‘पेपर कैसे प्रस्तुत किया जाए‘ इस पर कर सलाहकार दीपक पुरोहित प्रजेंटेशन देंगे।