पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुबंध के फेर में एटीबीपी मशीन बंद

अनुबंध के फेर में एटीबीपी मशीन बंद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अनुबंधके चक्कर में बिजली कंपनी की एटीबीपी मशीन 25 दिन से बंद है। इसके कारण उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अनुबंध को रिव्यू करने की कोशिश चल रही है।

बिजली कंपनी ने पावर हाउस रोड दफ्तर में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एटीबीपी मशीन शुरू की थी। कंपनी स्तर पर मशीन ऑपरेट करने वाली एजेंसी का अनुबंध रिव्यू नहीं हो सका। अनुबंध खत्म होने से शहर की एकमात्र एटीबीपी मशीन करीब 25 दिन से बंद है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्हें कतार में लग मैन्यूअली बिल जमा कराने पड़ रहे हैं। एएसई (शहर) संजय जैन ने बताया एटीबीपी मशीन ऑपरेट करने वाली एजेंसी का अनुबंध खत्म हो चुका है। कंपनी स्तर पर अनुबंध रिव्यू होना है। इसकी प्रक्रिया चल रही है। उपभोक्ताओं काे परेशानी हो, इसकी खातिर कंपनी कार्यालय में मैन्यूअली बिल काउंटर की व्यवस्थाओं को मजबूत किया है।