- Hindi News
- चुनाव कार्यक्रम सुबह10.30 बजे साधारण सभा दोप. 1.00 बजे विशेष साधारण सभा दोप.1 से शाम मतदान 4 बजे तक हो
चुनाव कार्यक्रम सुबह10.30 बजे साधारण सभा दोप. 1.00 बजे विशेष साधारण सभा दोप.1 से शाम मतदान 4 बजे तक होगा शाम 4 बजे मतगणना/ परिणाम
जिला सहकारी बैंक के चुनाव कल
रतलाम | जिलासहकारी केंद्रीय बैंक के चुनाव 24 सितंबर को होटल बालाजी सेंट्रल में होंगे। रिटर्निंग अधिकारी भारतसिंह चौहान ने बताया चुनाव प्रक्रिया सुबह 10.30 बजे शुरू होगी। एक डायरेक्टर के लिए विशेष साधारण सभा में वोट डाले जाएंगे। बैंक के 15 डायरेक्टर में से भाजपा के 12 डायरेक्टर पहले ही निर्विरोध हो गए हैं। जिस एक पद के लिए मतदान होना है उसके लिए कांग्रेस के शांतिलाल वर्मा भाजपा से अशोक चौटाला मैदान में हैं। इनके लिए 97 सदस्य मतदान करेंगे। 25 सितंबर को बाजना के रिक्त पदों के लिए संयोजन होगा।