- Hindi News
- आज घास बाजार फीडर का मेंटेनेंस, 4 घंटे बंद रहेगी बिजली
आज घास बाजार फीडर का मेंटेनेंस, 4 घंटे बंद रहेगी बिजली
दीपावलीसे पहले शहर में िवद्युत लाइनों का मेंटेेनेंस किया जा रहा है। मंगलवार को घास बाजार स्थित 11 केवीए फीडर का मेंटेनेंस होगा। इसके लिए 4 घंटे बिजली बंद रहेगी। बिजली कंपनी के एई (एचटी) महेंद्र मईड़ा ने बताया घास बाजार फीडर का मेंटेनेंस सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इस दौरान फीडर से सप्लाई नहीं होगी।
येक्षेत्र होंगे प्रभावित- घासबाजार, जूनी कलाल सेरी, र|ेश्वर रोड, श्रीधाम कॉलोनी, हरमाला रोड, सेठजी का बाजार, सायर चबूतरा, कलईगर रोड, भरावा की कुई, माणकचौक, लक्ष्मीनगर, अशोकनगर, ग्रीन सिटी, चार चक्की चौराहा आसपास का क्षेत्र।
यहां5 घंटे बंद रही- महूरोड स्थित 11 केवी स्ट्रा बोर्ड फीडर का सोमवार सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक मेंटेनेंस चला। इस दौरान महू रोड, राजस्वनगर, रोडवेज बस स्टैंड, मित्र निवास रोड, फव्वारा चौक, दिलबहार चौराहा, स्टेशन रोड, गुलमोहर कॉलोनी, प्रतापनगर, मिड टाउनशिप, अहिंसा ग्राम, घटला कॉलोनी, सांईनाथ कॉलोनी, होमगार्ड कॉलोनी, इनकम टैक्स कॉलोनी आसपास 5 घंटे बिजली बंद रही।
त्योहारोंमें बंद ना रहे स्ट्रीट लाइट
त्योहारके दौरान किसी भी स्थिति में स्ट्रीट लाइट बंद नहीं होना चाहिए। शिकायत आए तो तत्काल निराकरण करें। यह निर्देश महापौर शैलेंद्र डागा ने सोमवार को अलकापुरी कम्युनिटी हाल में प्रकाश विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को दिए। बैठक में स्वास्थ्य चिकित्सा समिति प्रभारी गोविंद काकानी ने लाइनमैन, हेल्पर चेकरों की समस्याओं का निराकरण किया। प्रकाश विभाग प्रभारी राजेंद्रसिंह पंवार सहित अन्य मौजूद थे।