गणगौर की पेंट्रीकार में बन रहा था खाना
जयपुर-मुंबईसुपरफास्ट गणगौर एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में खाना बनता िमलने पर रेलवे ने कार्रवाई की। पेंट्रीकार का सामान सील कर दिया और मैनेजर को आरपीएफ के हवाले कर दिया। पूरी कार्रवाई कोटा में हुई। यात्रियों को रतलाम में भोजन दिया गया।
कोटा में एसीएम सुनील कुमार को आकस्मिक निरीक्षण के वक्त ट्रेन में खाना बनते मिला। उन्होंने पेंट्री कार में खाना बनाने का पूरा सामान कोटा रेलवे स्टेशन पर उतार लिया। ठेका कंपनी सनशाइन के मैनेजर सुबोध खान को आरपीएफ के हवाले कर दिया।
रतलाम-नागदा में दिया खाना
पेंट्रीकारबंद होने से यात्रियों को खान-पान की दिक्कत हो गई। कोटा से मिली सूचना के बाद रतलाम नागदा बेस किचन से ट्रेन में 140 भोजन पैकेट सप्लाई किए गए। सीनियर पीआरओ जेके जयंत के मुताबिक यात्रियों को परेशानी नहीं हुई। ट्रेन निर्धारित समय 9.40 बजे आई और 10 बजे रवाना हो गई।
पेंट्रीकारमें नहीं बना सकते
ट्रेनमें आग रोकने के लिए पेंट्री कार में खाना बनाने पर प्रतिबंध है। पेंट्रीकार में चाय-नाश्ता या खाना गर्म किया जा सकता है। कुकिंग के लिए जगह- जगह स्टेशनों पर बेस किचन बनाए गए हैं।