टीवी फोड़ी फिर पड़ोसी को पीटा
कसाई मंडी के पास नाथ मोहल्ले में शनिवार दोपहर टीवी के लिए भाइयों में विवाद हो गया। एक भाई ने लाठी मारकर टीवी फोड़ दिया। विवाद कर रहे भाइयों को पड़ोसी दिखा तो पुराने झगड़े की बात पर चारों भाइयों ने पड़ोसी की पिटाई कर दी। सीएसपी और माणकचौक टीआई कसाई मंडी पहुंचे तब तक चारों भाई भाग गए।
टीवी फोड़ने की घटना मुन्ना तांगेवाला के घर हुई। मुन्ना की प|ी बेना ने बताया उसके चार बेटे अकरम, असलम, सद्दाम और करामात हैं। असलम को टीवी देखना पसंद नहीं है। बच्चों की जिद पर अकरम घर में टीवी लेकर गया। शनिवार दोपहर को असलम ने टीवी फोड़ दी।
दबावडाल रहे थे-मारपीट मेंघायल पड़ोसी फिरोज पिता हमीद कुरैशी ने बताया चारों भाइयों ने 19 फरवरी को उसके साथ मारपीट की थी। शनिवार दोपहर को चारों भाई विवाद कर रहे थे। फिरोज घर से बाहर निकला तो चारों ने उसके साथ मारपीट की। अकरम ने धातु के पंच से कनपटी पर वार किया जिससे वह घायल हो गया। फिरोज की रिपोर्ट पर माणकचौक थाने में अकरम, करामात, असलम, सद्दाम के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया।
अकरम ने खुद के घर में रखी इस टीवी को लाठी से फोड़ दिया।
माणकचौक थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते फिरोज।