- Hindi News
- मेंटेनेंस के लिए डेढ़ घंटे बंद रही बिजली सप्लाई
मेंटेनेंस के लिए डेढ़ घंटे बंद रही बिजली सप्लाई
रतलाम. शहरके कई क्षेत्रों में मेंटेनेंस के लिए डेढ़ घंटे बिजली बंद रही। पावर हाउस रोड पर शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे सप्लाई बंद हो गई। बिजली बंद होने पर लोगों ने कंपनी के दफ्तर पर कॉल किए तो मेंटेनेंस का पता चला। पावर हाउस रोड सहित आसपास के इलाकों में करीब डेढ़ घंटे तक मेंटेनेंस हुआ। ट्रांसफॉर्मर के जंपर तार दुरुस्त किए। दोपहर करीब 1 बजे सप्लाई शुरू हो सकी। एईई डी.पी. श्रीवास्तव ने बताया पावर हाउस रोड सहित अन्य इलाकों में रूटीन मेंटेनेंस रहा। कुछ क्षेत्र में आधे घंटे बाद सप्लाई शुरू कर दी थी तो कुछ में डेढ़ घंटे बाद।