पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • गुमशुदा युवती को ढूंढने गोवा पुलिस रतलाम आई

गुमशुदा युवती को ढूंढने गोवा पुलिस रतलाम आई

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोवा पुलिस एक गुमशुदा युवती को ढूंढने के लिए बुधवार को रतलाम पहुंची। पुलिस ने सुरभि परिसर में उसकी तलाश की। युवती के नहीं मिलने पर रात को वापस लौट गई। जानकारी के अनुसार सुरभि परिसर निवासी रेलकर्मी जयदीप जार्ज के बेटे प्रिंस आर्यन की सोशल साइट पर गोवा की एक युवती से दोस्ती हुई थी। दोनों ने बाद में शादी कर ली। युवती के लापता होने पर परिजन ने गोवा में उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई। युवक-युवती की तलाश में बुधवार शाम गोवा पुलिस रतलाम पहुंची और जयदीप जार्ज से पूछताछ की। पता नहीं चलने पर पुलिस रात को वापस लौट गई।

खबरें और भी हैं...