पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • छात्रा की जबरन सेल्फी लेकर ब्लैकमेल किया

छात्रा की जबरन सेल्फी लेकर ब्लैकमेल किया

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक छात्रा को धमकाकर जबरन सेल्फी ली। फोटो घरवालों को दिखाने के नाम पर ब्लैकमेल किया। 10 हजार रुपए मांगे, छात्रा ने रुपए देने से मना किया तो आरोपी ने पीटा भी। मामले में स्टेशन रोड पुलिस ने पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर बुधवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया। कोर्ट से 18 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश हुए। मामला एक प्राइवेट स्कूल की छात्रा का है।

एसआई राजमल दायमा ने बताया आरोपी काटजू नगर निवासी 21 वर्षीय सुमित पिता अरविंद छात्रा को एक साल से घर से स्कूल आते-जाते समय परेशान करता था। 26 मार्च 2015 को सुमित ने छात्रा से कहा बंजली हवाईपट्टी पर आकर मुझसे एक बार बात कर ले फिर परेशान नहीं करूंगा। छात्रा मिलने चली गई तो सुमित ने जबरन सेल्फी ले ली। इसके बाद घरवालों को फोटो दिखाने के नाम पर छात्रा को ब्लैकमेल करने लगा। दो बार 3500 और 2500 रुपए लिए। 5 फरवरी 2016 को सुमित ने 10 हजार रुपए मांगे। छात्रा ने मना किया तो सुमित ने उसे चांटे मारे। छात्रा ने ममेरे भाई को मामले की जानकारी दी। 6 फरवरी को वह रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए ममेरे भाई के साथ स्टेशन रोड थाने जा रही थी तब सुमित के साथ आए भावेश मंडोरा और उसके भाई नितिन उर्फ छोटू ने मारपीट की। रिपोर्ट दर्ज करवाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में छात्रा ने उसके मामा और ताऊ को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने मंगलवार रात स्टेशन रोड थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

तीन युवक िगरफ्तार, जेल भेजा
परिजन को सच बताएं
थाना प्रभारी अजय सारवान ने बताया छात्रा ने सेल्फी की बात पिछले साल ही परिजन को बता दी होती तो बात इतनी नहीं बढ़ती। किसी महिला या छात्रा के साथ ऐसी घटना हो तो पुलिस, निर्भया, शांतिदूत या डायल 100 को सूचना दें।

ये सावधानी जरूरी
स्कूल, कॉलेज या बाजार जाते समय कोई छेड़छाड़ करता है तो शोर मचाकर मदद लें। पुलिस को सूचित करें। किसी भी तरह की घटना हो तो छिपाएं नहीं, परिजन को तुरंत सच बताएं।

ये हैं आरोपी
3. भावेश आरोपी नितिन का बड़ा भाई है। 12वीं पास करने के बाद भावेश मोबाइल रिपेयरिंग का काम करने लगा।

2. नितिन आरोपी भूत बंगले के पास रहता है। पिता आदित्य मंडोरा का टीआईटी रोड पर हेयर सेलून है। ओपन स्कूल से 10वीं का फॉर्म भरा। हेयर सेलून पर पिता का हाथ बंटाता है।

1. सुमित फाइनल का प्राइवेट फॉर्म भरा है। पिता अरविंद शर्मा की मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान है। दुकान में सुमित पिता का हाथ बंटाता है।

खबरें और भी हैं...