पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • अवैध होर्डिंग्स और पोस्टर हटाने के लिए दल गठित

अवैध होर्डिंग्स और पोस्टर हटाने के लिए दल गठित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अवैध होर्डिंग्स, बिल तथा पोस्टरों को हटाने के लिए नगर निगम ने दल गठित किया है। दल का प्रभारी अधिकारी उपयंत्री एमके जैन को बनाया गया है। निगम आयुक्त सोमनाथ झारिया ने दल में सुनील कपूर-सहायक राजस्व निरीक्षक, नीलेश काबरा, अशोक मिश्रा, चंद्रसिंह पंवार, लोकेश दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी तथा नासीर खां भृत्य को शामिल किया है। दल हर रोज शाम 4 बजे से संबंधित थाना क्षेत्र से पुलिस बल लेकर नगर सीमा क्षेत्र में अवैध होर्डिंग, बिल तथा पोस्टरों को हटाएगा। साथ ही संबंधित पर संपत्ति विरूपण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराकर हर दिन रिपोर्ट देंगे।

खबरें और भी हैं...