पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • क्यू ट्रैक के िलए आज दो घंटे का ब्लाॅक

क्यू ट्रैक के िलए आज दो घंटे का ब्लाॅक

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रतलाम रेलवे स्टेशन के नजदीक दिल्ली-मुंबई रेल लाइन के ऊपर बनने वाले फ्लाई ओवर ब्रिज के क्यू ट्रैक का काम तेज हो गया है। रेलवे ने पुराने ब्रिज की पीएससी गर्डरों को उतारना शुरू कर दिया है। बुधवार को करीब दो घंटे का ब्लॉक लेकर ट्रैक के बीच वाले गर्डर निकाले गए। मुख्य रूट के ऊपर वाली गर्डर बदलने के लिए गुरुवार को 2 घंटे या इससे ज्यादा का ब्लॉक लिया जा सकता है। तीन दिन में ब्रिज पर रखी सभी 10 गर्डर उतार दी जाएंगी। ब्रॉड गेज के लिए स्टील गर्डर डालकर ट्रैक बिछाया जाना है।

पश्चिम रेलवे महाप्रबंधक ने 15 अप्रैल तक क्यू ट्रैक का काम पूरा करने के निर्देश दिए थे। क्यू ट्रैक में आ रहे ब्रिज नं. 460 सी के आसपास तक रेल लाइन बिछा दी है लेकिन गर्डर नहीं बदलने से काम धीमा हो गया। डेढ़ माह में गर्डरों को अलग करने के बाद बुधवार को मुंबई से आई दो विशेष क्रेनों से गर्डर उतारी गईं। दोपहर 2.25 बजे पहली गर्डर उठाई गई। शाम तक 4 गर्डर उतार दी थी। शुक्रवार तक सभी गर्डर उतार दी जाएंगी। ऑपरेशन वडोदरा के डिप्टी चीफ इंजीनियर धीरज कुमार की देखरेख में एक्जीक्यूटिव इंजीनियर खुर्शीद आजम, डिप्टी चीफ इंजीनियर देवराज, सीनियर सेक्शन इंजीनियर केसी गौड़ द्वारा किया जा रहा है।

ब्लॉक के लिए रात को तैयारी
दिल्ली-मुंबई मुख्य लाइन के ऊपर ब्रिज पर रखी गर्डर उतारने के लिए निर्माण विभाग ने 11 फरवरी को ब्लॉक मांगा है। फिलहाल समय निर्धारित नहीं किया। इंजीनियरों ने बताया बुधवार रात ही मुख्य लाइन के दोनों तरफ क्रेन शिफ्ट कर तैयारी कर ली जाएगी ताकी गुरुवार को ब्लॉक मिलते ही काम शुरू हो जाए। मीटर गेज के लिए बनाए गए क्यू ट्रैक के ब्रिज नं. 460 के चार पिलर में से एक देहली-मुंबई मुख्य लाइन के दाहिने तरफ वाला पिलर तोड़कर नया बनाया जाएगा। बाकी सभी तीन पिलर उनके बेड ब्लॉक (सबसे ऊपरी हिस्सा, जिस पर गर्डर टिकाई जाती है) नए सिरे से बनाने पड़ेंगे। इंजीनियरों के अनुसार ब्रॉडगेज के लिए पिलरों के बेड ब्लॉक भी नए बनाना होंगे।

रतलाम रेलवे स्टेशन के नजदीक दिल्ली-मंुबई ट्रैक पर दो बड़ी क्रेनों की सहायता से दो घंटे का ब्लॉक लेकर ब्रिज से गर्डर उतारी गईं। यह काम गुरुवार को भी जारी रहेगा। इन गर्डर की ब्रॉडगेज के हिसाब से नई गर्डर डाली जाएगी।

खबरें और भी हैं...