पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • मावा खरीदने आ रहे थे ट्रक की टक्कर से घायल

मावा खरीदने आ रहे थे ट्रक की टक्कर से घायल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झाबुआ रोड पर पलाश के पास बुधवार दोपहर 12.05 बजे ट्रक की टक्कर से एक कार चालक घायल हो गया। साथी युवक ने उसे अस्पताल लाकर भर्ती कराया। दुर्घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।

पुलिस के अनुसार रंभापुर (मेघनगर) निवासी 24 वर्षीय नगीन हाड़ा बुधवार सुबह मावा खरीदने के लिए ममेरे भाई ईश्वर हाड़ा के साथ कार से रतलाम आ रहा था। पलास के पास मोड़ पर सामने से आए ट्रक (आरजे 01 आरए 1525) की टक्कर से नगीन के सिर पर चोट लगी। 108 एम्बुलेंस ने घायल नगीन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बिलपांक थाने में ट्रक जब्त कर आरोपी चालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।

पलास के पास हादसा
खबरें और भी हैं...