एक दिन में संपत्तिकर के 2.65 लाख रुपए जमा
रतलाम | नगर निगम द्वारा बुधवार को काटजू नगर व बजाज खाना गणेश देवरी में लगे शिविर में 2.65 लाख रुपए संपत्तिकर प्राप्त हुआ। अभियान चलाते हुए जलकर बकायादारों से 3.05 लाख रुपए की वसूली की गई। कार्रवाई काटजू नगर, वेदव्यास कॉलोनी, सुभाष नगर, आमलिया भेरू, बजाज खाना, गणेश देवरी, नौलाईपुरा सहित अन्य क्षेत्रों में की गई। बकाया नहीं देने वाले 26 बकायादारों तथा 7 अवैध नल कनेक्शन काटे गए। 5 कनेक्शनों को लोगों ने स्वेच्छा से वैध करवाया। इधर सफाई व्यवस्था के निरीक्षण में 14 सफाई संरक्षक अनुपस्थित मिले। सभी का वेतन काटा गया।