मौसम- एक दिन में एक डिग्री बढ़कर तापमान 31.6 डिग्री पर पहुंचा
रतलाम | मौसम लगातार गर्म हो रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान एक डिग्री बढ़कर 31.6 डिग्री सेल्सियस जा पहुंचा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री दर्ज किया गया था। इसके विपरीत रात का तापमान स्थिर रहा। मौसम केंद्र निदेशक डी.पी. दुबे ने बताया उत्तरी-पूर्वी हवाओं के कारण तापमान बढ़ रहा है। 15 फरवरी के बाद से तापमान और तेजी से बढ़ेगा। रात के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। फिलहाल दो दिन से रात का तापमान 10.2 डिग्री चल रहा है।